नशा और अपराध के खिलाफ चलाया गया जांच अभियान
हाजीपुर, जून 6 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के निर्देश पर शहर से लेकर गांव के क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने गुमटीनुमा दुकान, पार्क, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड, स्टेडियम, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थान तथा नशे के सेवन एवं मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से संबंधित संभावित स्थानों का जांच किया गया। यह जानकारी एसपी विक्रम सिहाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अवैध मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक और संवेदनशील स्थान पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ और कई वाहनों की तलाशी लिया गया। एसपी ने आम नागरिकों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय थाना अथवा डायल-112 पर दें। - घनश्याम कुमार
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.