सोनभद्र, मार्च 10 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाईयों के तत्वाधान में तृतीय सामान्य एकदिवसीय शिविर में नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य ने कहा कि नशा आज केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं रहा, बल्कि यह एक गंभीर सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्रीय चुनौती बन चुका है। नशीले पदार्थों का बढ़ता उपयोग समाज की जड़ों को कमजोर कर रहा है। विशेष रूप से युवा वर्ग इसका सबसे बड़ा शिकार बन रहा है जिससे देश का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में नशामुक्ति एक आंदोलन, एक संकल्प और एक सामाजिक दायित्व बन जाती है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सचिन कुमार ने कहा कि युवा यदि स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें, तो समाज मे...