चतरा, जनवरी 5 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव महोदय के निर्देशानुसार सोमवार को नशा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत इटखोरी प्रखंड पीएलवी पुनम देवी एवं आरती देवी द्वारा इटखोरी प्रखंड के ग्राम इटखोरी में नशा उन्मूलन पर जागरूकता अभियान चलाया गया । अधिकार मित्र पीएलवी पूनम व आरती कुमारी ने ग्रामीणों को नशीले पदार्थ के सेवन के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों के सेवन से कई गंभीर बिमारियां उत्पन्न होती है। नशा उन्मूलन से ही सभ्य व समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। अधिकार मित्र ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि नशे से पीड़ित व्यक्ति के मानसिक विकारों के निदान हेतु नालसा के द्वारा नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015 बनाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.