चम्पावत, अप्रैल 19 -- चम्पावत। जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, अवैध तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा नशा उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में नशे के खिलाफ व्यापक एवं सतत अभियान संचालित किया जाए तथा युवाओं को जागरूक करने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी को और सुदृढ़ करते हुए डीएम ने सीमा पर विशेष गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि बाहरी स्रोतों से होने वाली तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। यह भी पढ़ें- नशा उन्मूलन के लिए कार्य करें इसके साथ ही उन्होंने भांग की अवैध खेती को चिन्हित करने के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.