बगहा, मई 21 -- बेतिया बेतिया कार्यालय विश्व की सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश भारत है। युवा शक्ति असीम संभावनाओं से भरी हुई है। परन्तु नशे ने इस उपलब्धि पर मानो ग्रहण लगा दिया हो। नशे से मुक्ति आज सबसे बड़ी चुनौती है, जिसे शिक्षा, जागरूकता, सहयोग और संबल के बल से ही जीता जा सकता है। उक्त बातें राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार ने कहीं।राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 'नशा मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जागरूकता रैली, शपथ समारोह, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे शहर के न्यूरो सर्जन डॉ. जफर कमाल अंजुम ने नशे के दुश्चक्र एवं दुष्प्रभावों को स्पष्ट करते हुए नशे से लड़ने के लिए शिक्षा को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि 'सरकार ...