गोपालगंज, फरवरी 26 -- थावे। स्थानीय थाना परिसर में गुरुवार को होली को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ अजय प्रकाश राय एवं सर्किल इंस्पेक्टर कर्मवीर प्रसाद सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नशामुक्त होली मनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। बीडीओ ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गीतों पर भी रोक रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.