रांची, फरवरी 27 -- रातू। प्रतिनिधि झारखंड सांस्कृतिक युवा मंच द्वारा सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर शुक्रवार को काठीटांड़ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सरहुल पूजा समिति, रातू के अध्यक्ष आदित्य तिर्की ने की। आदित्य तिर्की ने सदस्यों को कहा कि सरहुल शोभायात्रा पूरी तरह नशामुक्त हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शराब की बिक्री सरहुल से पहले ही बंद कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विभिन्न गांवों से आने वाली शोभायात्राओं का स्वागत करने में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। सरहुल शोभायात्रा में स्वास्थ्य सेवा और प्रशासन के अलावा स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे जो हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। बैठक में प्रदीप उरांव, अमित तिग्गा, प्रमोद मुंडा, अभिषेक तिर्की, सतीश मिंज, दिलीप भगत, करमचंद उरांव, पंकज भगत, उज्ज्वल तिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.