नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प
गया, मई 31 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस गंभीरता और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मलिक के निर्देश पर किया गया। वहीं इसका संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अरविंद कुमार दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी सचिव विभूति भूषण ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं और पारा लीगल वालंटियर्स को तंबाकू, सिगरेट, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करने की सामूहिक शपथ दिलाई। साथ ही सभी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प कार्यक्रम को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.