नशामुक्त समाज को लेकर संकल्प की जरुरत : सिविल सर्जन
गोड्डा, जून 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डा.सुभाष चंद्र वर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तेजी से तंबाकू, सिगरेट और गुटखे की चपेट में आ रही है। तंबाकू न सिर्फ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का कारण बनता है, बल्कि यह परिवार को आर्थिक रूप से भी तबाह कर देता है। उन्होंने अपील की कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर अपने आस-पास के लोगों को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा。 यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरुक रैली,रथ को किया रवानातंबाकू के हानिकारक प्रभाव विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरुकता रथ को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.