नशामुक्त समाज के लिए 25 जून तक चलेगा जागरुकता अभियान
रांची, जून 10 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत बुधवार को समाहरणालय सभागार में की गई। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस अभियान का उद्घाटन उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश ने दीप प्रज्वलित कर किया। अभियान 10 जून से 25 जून 2026 तक जिलेभर में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्त समाज के निर्माण और मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए शपथ दिलाई गई। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम, पंचायत, प्रखंड एवं नगर पंचायत स्तर पर जनजागरुकता रैली, शपथ ग्रहण, नुक्कड़ नाटक, विद्यालय एवं महाविद्यालय आधारित कार्यक्रम सहित विभिन्न गतिविधियों का आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.