नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों को दिलाया संकल्प
बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- सेवदह के दो विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन के विकास का दिया संदेश फोटो : हरनौत सेवदह : हरनौत प्रखंड के सेवदह राजकीय बुनियादी विद्यालय में नशा न करने का संकल्प लेते छात्र। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत सेवदह के प्लस-टू उच्च विद्यालय और राजकीय बुनियादी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विद्यार्थियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नशामुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया। हरनौत ओम शांति केंद्र से पहुंचीं दीदी और गोपाल भाई ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है। नशे से दूर रहकर व्यक्ति अपने कार्य को निष्ठा और ईमानदारी से कर सकता है, जिससे स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.