रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के लिए रविवार को मोरहाबादी में 'नशामुक्त युवा पदयात्रा' निकाली गई। मेरा युवा भारत, झारखंड की ओर से आयोजित पदयात्रा में करीब 800 युवाओं ने भाग लिया। पदयात्रा के दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने और समाज में इसके खिलाफ जागरुकता फैलाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। अगर युवा नशे से दूर रहेंगे तो स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव होगा। उन्होंने उपस्थित युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई। मेरा युवा भारत की राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त भारत के अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा स...