नशामुक्त समाज के लिए पुलिस ने जगाई अलख
सहरसा, मई 21 -- महिषी, एक संवाददाता। जलई थाना पुलिस द्वारा विभागीय निर्देश पर नशामुक्ति अभियान के तहत आरापट्टी पंचायत के खजुराहा गांव में दूसरी जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दीपक कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से नशामुक्त समाज बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।थानाध्यक्ष ने कहा कि जब समाज नशामुक्त होगा, तभी घर-परिवार में शांति, सद्भाव और भाईचारा कायम रहेगा तथा गांव का समुचित विकास संभव होगा। उन्होंने ग्रामीणों को सुख नशा सहित अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि बच्चों को नियमित स्कूल भेजकर शिक्षित बनाना जरूरी है। उन्होंने नशे से परिवार और समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से इससे बचने का आह्वान किया। बैठक में एएसआई धर्मेन्द्र कुमार, मो यहिया, फूलचंद साह, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.