गढ़वा, जून 23 -- चिनिया। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए व्यापक स्तर पर राज्यव्यापी नशा मुक्ति जागरुकता अभियान व विशेष जन-जागरुकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को थाना अंतर्गत उच्च विद्यालय डोल में थाना प्रभारी, चिनिया बिक्कु कुमार रजक के द्वारा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवानों के साथ जागरुकता अभियान चलाया गया। उस दौरान शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को नशाखोरी से समाज को बचाने के लिए यह संदेश देकर जागरूक किया गया कि नशा केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही खराब नहीं करता, बल्कि आर्थिक बर्बादी, अपराध और पारिवारिक हिंसा का भी मुख्य कारण बनता है। साथ ही साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, डायल 112/1930 के महत्व, यौन अपराध व समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस...