दुमका, जून 17 -- दुमका, प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए अत्यंत घातक है तथा यह सामाजिक एवं आर्थिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त झारखंड अभियान हेतु पंचायत स्तर तक चलेगा जागरूकता अभियान नशा मुक्ति अभियान को एक सफल जन-आं...