मधुबनी, जून 25 -- मधुबनी, प्रधान संवाददाता। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे नशा मुक्त भारत सप्ताह के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं तथा अन्य प्रतिभागियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीएम आनंद शर्मा ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखकर उन्हें शिक्षा, खेल, कौशल विकास और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा उन्मूलन केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक आंदोलन है,...