नशामुक्त समाज के निर्माण में ग्रामीणों की भूमिका अहम
किशनगंज, जुलाई 29 -- दिघलबैंक, एक संवाददाता । भारत नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 19वीं वाहिनी की एफ कंपनी धनतोला अंतर्गत सीमा चौकी गंधर्वडांगा के जवानों ने बुधवार को तेलीभिट्ठा गांव में ग्राम समन्वय बैठक आयोजित कर सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। बैठक की अध्यक्षता बीओपी कमांडर एसआई/जीडी मोंटू ओरण ने की। बैठक को संबोधित करते हुए बीओपी कमांडर ने कहा कि एसएसबी सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व की भावना के साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा के साथ-साथ एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत समय-समय पर नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर, पशु चिकित्सा शिविर तथा कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.