चतरा, अक्टूबर 11 -- चतरा, संवाददाता। अवैध अफीम की खेती पर नकेल कसने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा तीन अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक विशेष प्री कल्टीवेशन ड्राईव (पूर्व खेती अभियान) चलाया जा रहा है। इस व्यापक अभियान के तहत अफीम की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर संगठित तरीके से जन-जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि आगामी फसली वर्ष में इस अवैध खेती को पूरी तरह रोका जा सके। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) सहित अन्य कानूनी एवं दाण्डिक प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि अफीम की अवैध खेती न केवल एक गंभीर अपराध है बल्कि यह समाज के स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को गहराई से प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति, परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.