किशनगंज, जून 27 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर दिनांक 17 जून 2026 से 26 जून 2026 तक आयोजित "नशा मुक्ति सप्ताह" के अंतिम दिन शुक्रवार को खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्पकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुआ। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया तथा सभी उपस्थितजनों द्वारा सामूहिक रूप से बिहार गीत का गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभाग से प्राप्त नशा मुक्ति विषयक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गय...