पिथौरागढ़, जून 9 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला में तम्बाकू मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने विद्यार्थियों को नशे और तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। सोसाइटी के सदस्य गिरीश ओली ने कहा कि आजकल शादियों, बारातों, जन्मदिन समारोहों तथा विभिन्न धार्मिक आयोजनों में नशे का अत्यधिक प्रचलन बढ़ रहा है, जिससे समाज में कुरीतियां फैल रही हैं और युवा वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे और शराब पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा गरीब छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा में योगदान देना चाहिए। सोसाइटी के संस्थापक अजय ओली ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...