धनबाद, जून 24 -- सरकार के निर्देश पर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के विरुद्ध धनबाद नगर निगम, झरिया अंचल की ओर से मंगलवार को चिल्ड्रेन पार्क में शपथ ग्रहण और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अधिकारियों, कर्मियों व आमजनों ने नशामुक्त समाज निर्माण की सामूहिक शपथ ली। इसके बाद रैली निकालकर युवाओं को स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान संदेश दिया गया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार और राष्ट्र विकास में बाधक है। नगर निगम ने आमजन से नशामुक्त भारत बनाने में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में नगर प्रबंधक विश्वनाथ भगत, फूड इंस्पेक्टर करण कुमार, पूनम ज्योति, गार्डन अधीक्षक मनीषा कुमारी, पर्यवेक्षक अमित, रणजीत, सागर, मनोज, सुनील एवं अन्य निगम कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एनएसएस सदस्यों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरुकता रैली यह भी पढ़...