नशामुक्त समाज की स्थापना से ही शांति और विकास संभव
जमुई, जुलाई 8 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता डीएम श्री नवीन की अध्यक्षता में समाहरणालय के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय नार्को कोऑर्डिनेशन कमिटि की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 'नशामुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत जिला स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा करना तथा मादक पदार्थों के अवैध व्यापार एवं उपभोग के विरुद्ध अंतर-विभागीय समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्य योजना को क्रियान्वित करना था। जिले के अधिकांश प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज की स्थापना से ही शांति और विकास संभव है। मादक पदार्थों का व्यसन न केवल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है , बल्कि यह कानून-व्यवस्था के समक्ष गंभीर चुनौतियां उत्पन्न करने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.