पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़। समाहरणालय परिसर में मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार व डीडीसी महेश कुमार संथालिया ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। अभियान 10 से 26 जून तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे तथा जागरूकता संदेश प्रसारित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके भविष्य, परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करता है। इससे मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ हमें मिलकर जागरूकता फैलानी होगी। जिला प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.