नशामुक्त विद्यालय पोर्टल पर पंजीयन में रोहतास दूसरे स्थान पर
सासाराम, अगस्त 25 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नशामुक्त विद्यालय अभियान के तहत विद्यालयों के पंजीयन में रोहतास जिला 1986 पंजीयन कर दूसरे स्थान पर है। जबकि वैशाली जिला 2103 पंजीयन कर पहले स्थान है। डीपीओ(एसएसए) रजनीश कुमार उपाध्याय ने सभी बीईओ को दो दिनों के अंदर शत प्रतिशत पंजीयन कराने का निर्देश मिला हैं। रिपोर्ट के अनुसार बिक्रमगंज प्रखंड के 158 विद्यालयों में 118 का पंजीयन हो चुका है, जबकि 40 विद्यालय अभी बाकी हैं। दिनारा में 217 में से 156 विद्यालयों का पंजीयन हुआ है और 72 प्रतिशत उपलब्धि है। संझौली में 67 में से 48 विद्यालयों का पंजीयन हुआ है। वहीं सासाराम प्रखंड की स्थिति सबसे खराब है। यहां कुल 321 विद्यालयों में मात्र 97 का पंजीयन हुआ है और 224 विद्यालय अभी पंजीयन से वंचित हैं। राजपुर में 45 प्रतिशत, अकोढ़ीगोला में 46 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.