बहराइच, अप्रैल 25 -- बाबागंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार की ओर से देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कॉलेज आचार्य नगर रामपुर में गायत्री महायज्ञ पावन प्रज्ञा पुराण व शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को अंगवस्त्र पहनाकर व युग साहित्य देकर सम्मानित किया गया। प्रवक्ता एसपी सिंह ने कहा कि शिक्षक का दायित्व सामाजिक नवनिर्माण के लिए सबसे ज्यादा होता है। उन्हें विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में प्रभावी योगदान देना चाहिए। केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सनातन समाज को मजबूत बनाने के लिए बहुआयामी शिक्षण व्यवस्था होना चाहिए। समापन अवसर पर संजीव श्रीवास्तव अधिवक्ता, शिवपूजन सिंह व सामाजिक कार्यकर्ताओं आदि ने नशा मुक्त-पर्यावरण बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- शिक्षक सम्मान में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.