नशामुक्त रामगढ़ के लिए जागरूकता रथ रवाना, अधिकारियों ने ली शपथ
रामगढ़, जून 11 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान-2026 के तहत गुरुवार को रामगढ़ में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समाज कल्याण विभाग एवं जेएसएलपीएस रामगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी देगा। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.