नशामुक्त युवा ही सशक्त राष्ट्र की नींव
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। दिल्ली पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 'नशे की लत एवं विकसित भारत' विषय पर एक विशेष अंतर क्रियात्मक एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।मुख्य वक्ता एवं उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बच्चों को नशे से दूर रहने, जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निश्चिकांत जोशी ने नशे से बचाव के लिए जागरूकता को सबसे पहली सीढ़ी बताया और विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं, अभिभावक प्रदीप बिष्ट ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की और विश्वास जताया कि आज के ये जागरूक विद्यार्थी ही आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.