नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: डॉ विनिता
रांची, जुलाई 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ने मंगलवार को विकसित भारत युवा कनेक्ट के तहत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनिता सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। आरयू के एनएसएस समन्वयक डॉ किशोर सुरीन, जिला युवा पदाधिकारी श्वेता सिंह, युवा आइकन आर्यन गर्ग व नशा मुक्त वॉरियर सुनंदा चौहान ने भी छात्राओं को संबोधित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण का मार्ग जागरूक, अनुशासित और नशामुक्त युवाओं से होकर गुजरता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी हर्षिता सिन्हा ने भी विचार रखे। डॉ सीमा प्रसाद ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर अपने अनुभव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.