छपरा, अगस्त 11 -- फोटो - 5 मढ़ौरा राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के सभागार में नशामुक्ति का शपथ लेते बच्चे मढ़ौरा। एक संवाददाता राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मढ़ौरा में भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त अभियान 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' के तहत मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्पकजागरूकता कार्यक्रम कार्यक्रम में कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने और देश को नशामुक्त और विकसित बनाने का संकल्प दिलाया गया। ब्रह्माकुमारीज से पहुंचीं राजयोगिनी आराधना बहन और प्रियांशु बहन ने छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज के बीच...