नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डॉ. प्रेम
गया, अगस्त 21 -- नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा विषय पर एकदिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार और क्षेत्रीय कार्यालय गया जी की ओर से प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रसलपुर मानपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष सह गया विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि सीनियर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता कुमारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार प्रवीण मौजूद रहे। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग देश को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और परिवार व समाज में भी नशामुक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.