चतरा, जुलाई 27 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत माई भारत द्वारा शनिवार को चतरा कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ना था। मुख्य अतिथि सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और सामाजिक सेवा में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा एवं बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर सिंह ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने क...