नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत पर निबंध प्रतियोगिता हुई
गोंडा, सितम्बर 27 -- गोण्डा। एलबीएस डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्षा अध्ययन विभाग ने नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत 2047 विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई। मुख्य परिसर के कक्ष संख्या पांच में आयोजित प्रतियोगिता में मौसम खराब होने के बावजूद 72 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार तिवारी ने युवाओं की भूमिका बताई। डॉ. अमित शुक्ला ने नशामुक्त युवाशक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने प्रतिभागियों को बधाई दी। नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने अभियान की सफलता पर खुशी जताई। डॉ. सुजीत सिंह व डॉ. सतीश दुबे का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.