मोतिहारी, सितम्बर 5 -- मोतिहारी। एसं नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मोतिहारी स्थित बापू सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 'नशामुक्त युवा' विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई ज़ोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े उपस्थित रहेंगे।अध्यक्षता सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...