नशामुक्त युवा फॉर भारत अभियान शुरू
वाराणसी, अगस्त 3 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारीज की ओर से विशेष आयोजन रविवार को किया गया। संस्था के सारनाथ स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय ग्लोबल लाइट हाउस में विभिन्न आयु वर्ग के दो सौ से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हर प्रकार के नशे और व्यसनों से आजीवन मुक्त रहने का संकल्प किया। यह अभियान भारत सरकार और ब्रह्माकुमारीज के बीच हुए एमओयू के तहत आरंभ किया गया है। इसका आभासी उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया। इस अभियान के तहत दस करोड़ लोगों को नशामुक्ति के लिए संकल्पित कराने का लक्ष्य है। उपस्थित सभी लोगों ने 'नशामुक्त भारत' की शपथ ली। यह भी पढ़ें- बीएचयू वालों ने सुना प्रधानमंत्री का भाषण आगे चलकर ब्रह्माकुमारीज एवं एमवाई भारत द्वारा अगले दो वर्षों तक प्रत्येक रविवार को समाज हित में विभिन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.