हल्द्वानी, जून 17 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। केंद्र सरकार के नशामुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार से जनपद स्तर पर विशेष जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया है। इसके तहत समाज कल्याण निदेशालय में कर्मचारियों और अधिकारियों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की थीम 'नशामुक्त भारत अभियान : विकसित भारत की पहचान' रखी गई है। 17 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाले इस अभियान के पहले दिन समाज कल्याण निदेशालय में निदेशक समाज कल्याण संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज: नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान विषय पर नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत ही विकसित...