नशामुक्त भारत से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार: पूनम
लातेहार, जुलाई 27 -- लातेहार, संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने कहा कि नशा मुक्त भारत का निर्माण किए बिना विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशा आज समाज और विशेषकर युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। युवा पीढ़ी तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रही है, जो देश के भविष्य के लिए चिंता का विषय है। वे सोमवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान पर प्रतियोगिता, पुरस्कृतकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती, उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य तृप्ति भारती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.