नशामुक्त भारत की तरफ आईआईटी ने बढ़ाए कदम
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू ने नशामुक्त भारत अभियान में साझेदारी की है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार आईआईटी बीएचयू के जिमखाना की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर शपथ ग्रहण, नाट्य मंचन और साइकिल रैली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति शपथ ग्रहण के साथ हुई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। शुक्रवार को परिसर में नाट्य मंचन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों और नशामुक्त जीवन के महत्व का संदेश दिया। इसी क्रम में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली भी निकाली गई। यह भी पढ़ें- नशा सिर्फ व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को करता है खोखला, जनभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.