सीवान, जून 18 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के सभागार में नशामुक्ति भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों के सामूहिक संकल्प को मजबूत करना और ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम में हुसैनगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने प्रखंड व अंचल समेत सीएचसी व अन्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों एवं ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत ही विकसित भारत की पहचान यह भी पढ़ें- नशामुक्त भारत अभियान में मरीजों ने ली जागरुकता शपथ यह भी पढ़ें- नशा मुक्ति अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...