सीवान, जून 18 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मियों व उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कराने तथा युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। शपथ के दौरान कहा गया कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ऊर्जा होते हैं और देश व समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने सिवान जिले को नशामुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हरसंभव प्रयास करने तथा जनजागरूकता अभियान लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का संकल्प दोहराया। यह भी पढ़ें- अधिकारियों से ले कर्मचारियों तक ने ली नशा मुक्ति की शपथ कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने क...