पटना, फरवरी 27 -- नशा मुक्त बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पटना मैराथन-2026 का आयोजन 15 मार्च को होगा। मार्च गांधी मैदान से शुरू होगा। इसका आयोजन मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार की ओर से किया जाएगा। शुक्रवार को विभाग ने बताया कि पटना मैराथन में 42.2 किलोमीटर (फुल मैराथन), 21.1 किलोमीटर (हाफ मैराथन), 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की दौड़ श्रेणियां शामिल हैं। मैराथन का शुभारंभ सुबह 3 बजे किया जाएगा। दौड़ का मार्ग गांधी मैदान से गंगा पथ एवं अटल पथ होते हुए शिवपुरी पथ के मध्य निर्धारित किया गया है। विभाग के अनुसार, मैराथन का आयोजन विभिन्न श्रेणियों में किया जा रहा है, ताकि हर आयु वर्ग के प्रतिभागी इसमें भाग लेकर नशा मुक्ति अभियान से जुड़ सकें। इस अवसर पर "रन फॉर नशामुक्त बिहार' का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.