कानपुर, फरवरी 12 -- कानपुर। नशामुक्त परिवार-खुशहाल भारत अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा 14 फरवरी को विशाल नशामुक्त जनजागरण पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान गोविंदनगर से प्रारंभ होकर गोविंद नगर मार्केट, बारादेवी चौराहा होते हुए किदवई नगर स्थित आयुर्वेदिक मैदान में होगी। संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्र ने बताया कि अभियान का उद्देश्य समाज को नशामुक्त व मांसाहारमुक्त बनाकर जनजागरूकता फैलाना है। संगठन ने आमजन से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। वार्ता में राजा अवस्थी, रामेंद्र तोमर, अनूप बाजपेई, चंद्रेश सिंह और सीमा उत्तम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.