नशामुक्त कोडरमा के लिए जिला प्रशासन की पहल तेज, जागरुकता रथ रवाना
कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक कुमारी तिर्की की मौजूदगी में नशा मुक्ति जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर हस्ताक्षर अभियान, सामूहिक नशामुक्ति शपथ तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने नशे के खिलाफ जनजागरण का संकल्प लेते हुए समाज को इस बुराई से मुक्त करने का आह्वान किया। जिला समाज कल्याण शाखा के नेतृत्व में संचालित इस अभियान को सफल बनाने में नीति आयोग के डेवलपमेंट पार्टनर तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (एवीए) का भी सक्रिय सहयोग मिल रहा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.