हरदोई, अगस्त 9 -- हरदोई, संवाददाता। नशामुक्त भारत अभियान और 'विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम' जन-जागरूकता अभियान के तहत केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जिला पंचायत सभागार में एकीकृत संचार व आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया। मुख्य अतिथि प्रेमावती ने कहा कि विकसित भारत और सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक नशामुक्त जीवन, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक जनभागीदारी को अपनाए। विशिष्ट अतिथि पीके वर्मा ने कहा कि किसी भी अभियान की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है। क्षेत्रीय संचार अधिकारी जय सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उपायुक्त श्रम व रोजगार संतोष सिंह, बीडीओ सुरसा कविता अवस्थी, बीडीओ अहिरोरी कामरान नुमानी ...