रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली में गुरुवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी संगठन एकजुट होकर सरहुल मनाएंगे। शोभायात्रा हातमा सरना स्थल (उदगम) से सिरम टोली तक निकाली जाएगी, जिसमें सभी 'खोड़हा' पारंपरिक वेशभूषा में और पूर्णतः नशामुक्त होकर शामिल होंगे। आयोजन की अगुवाई पाहन, पूजा, पड़हा राजा व अन्य करेंगे। बैठक में संगीता कच्छप, राहुल तिर्की, आकाश तिर्की, निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, सुशीला कच्छप, प्रभु कुजूर, संदीप तिर्की, रघु बेदिया सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...