कोडरमा, जून 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता राज्य में निषिद्ध मादक पदार्थों के खिलाफ 10 जून से 26 जून 2026 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी जागरुकता कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा द्वारा "नशामुक्त झारखंड" अभियान के अंतर्गत मंगलवार को झुमरी तिलैया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से नशे को "ना" कहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार के निषिद्ध मादक पदार्थों का सेवन और नशे की लत व्यक्ति को गंभीर एवं असाध्य बीमारियों की ओर ले जाती है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक जीवन पर भी नकारात्मक असर डालता है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त कोडरमा के लिए जिला प्रशासन की पहल तेज, जागरुकत...