नशामुक्ति हेल्पलाइन पर 4.6 लाख से अधिक कॉल
नई दिल्ली, अगस्त 5 -- नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि राष्ट्रीय नशा-मुक्ति हेल्पलाइन शुरू होने के बाद से इस पर 4.6 लाख से अधिक कॉल आ चुकी हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने एक जवाब में कहा कि मंत्रालय ने हेल्पलाइन 14446 शुरू की है। उन्होंने बताया कि 145 जिला नशामुक्ति केंद्र, 344 एकीकृत पुनर्वास केंद्र, 76 आउटरीच और ड्रॉप इन सेंटर, 45 सामुदायिक सहायता केंद्र, 155 चिकित्सा सहायता सुविधाओं को सहायता दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.