नशामुक्ति से ही बनेगा बेहतर समाज : पंकज महाराज
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज महाराज मंगलवार को 108 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध आध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के 12वें पड़ाव पर श्रीनिवास धाम पहुंचे। मौनी स्वामी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सत्संग में श्रद्धालुओं ने जयगुरुदेव के उद्घोष, गाजे-बाजे और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया। संत पंकज महाराज ने कहा कि मानव जीवन 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है। इसका उद्देश्य मेहनत और ईमानदारी से गृहस्थ जीवन चलाने के साथ शाकाहारी और नशामुक्त रहना है। उन्होंने कहा कि अच्छा समाज बनाने के लिए मानव धर्म, प्रेम और सद्भाव को अपनाना जरूरी है। संस्था गांव-गांव अभियान चलाकर लोगों को शाकाहार, सदाचार और नशामुक्ति के लिए प्रेरित कर रही है। यह भी पढ़ें- मानव शरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.