नशामुक्ति प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिखाया दम
सहारनपुर, अगस्त 5 -- माय भारत सहारनपुर की ओर से नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' प्रतियोगिताओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 150 से अधिक प्रतिभागियों ने आठ विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एसपी देहात मयंक पाठक ने किया। वाद-विवाद, चित्रकला, स्लोगन लेखन, नुक्कड़ नाटक, संगीत, नृत्य, स्लैम पोएट्री और रील/शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी प्रस्तुतियां दीं। समापन पर एसपी सिटी व्योम बिंदल ने विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा युवाओं को नशे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.