नशामुक्ति जागरूकता अभियान को डीआईजी ने दिखाई झंडी
बगहा, अप्रैल 10 -- जगदीशपुर। पकड़िया संस्कार भारती विद्यालय में चम्पारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने नशा मुक्ति को लेकर छात्रों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति एक गंभीर सामाजिक चुनौती है व इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।डीआईजी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है।इसके बावजूद शराब माफिया चोरी-छिपे ज़हरीली शराब बेच रहे हैं।जिससे आए दिन लोगों की जान जा रही है।उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर पर सूचना दें। ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके व शराबबंदी को प्रभावी बनाया जा सके। कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य के अनुरूप समय सीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.