नशामुक्ति जागरुकता साइकिल रैली 23 को
कोडरमा, जून 20 -- चंदवारा। दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, तिलैया डैम द्वारा 23 जून को नशामुक्ति जागरुकता साइकिल रैली निकाली जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य किरण ठाकुर ने बताया कि रैली का उद्देश्य युवाओं व आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना व नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। रैली प्रातः 7 बजे से स्कूल परिसर से प्रारंभ होंगी, जो तितिरचांच, हरिनो, बेलखारा,करम्बा, मंझगावां, सिमरिया बड़की धमराई होते हुए पुन: विद्यालय परिसर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.